कान्हा भैया की आरती... 'आजादस्वामीॐ' रचना
भगवान कृष्ण की आरती सुनिए--
http://www.archive.org/details/krishankiarti
श्री कृष्ण-आरती
🌹कान्हा भैया राधा मैया की जय 🌹
कृष्ण गोपाल हरे, स्वामी दीन दयाल हरे
राधा जी के स्वामी,गोपीजन के स्वामी
सबके कष्ट हरे,
दीन दयाल हरे
1,बंसी बजैया रास रचैया,यशुमति गोद चढ़े, प्रभु---
नंद बाबा के लाडले, सबको सुखी करे,दीन दयाल हरे--
2,गैया चराए हरी जी, माखन चोरी करे, प्रभु---
बाल रुप का दर्शन, मेरे मन को हरे,दीन दयाल हरे--
3,प्रेम-सुधा बरसावे,सुन्दर लीला करे, प्रभु---
शरण मे जो आ जावे,बेड़ा पार करे,दीन दयाल हरे--
4, विदुरानी के छिलके,प्रेम सहित खावे, प्रभु---
भक्त सुदामा के तन्दुल,प्रभु स्वीकार करे,दीन दयाल हरे--
5,द्रुपद-सुता की खातिर,चीर अवतार धरै, प्रभु---
गीता-ज्ञान सुनाकर, अर्जुन पीड़ हरे,दीन दयाल हरे--
6,साँवरी सूरत मोहिनी मूरत,सबको वश मे करे, प्रभु---
आजाद स्वामी निशदिन,चरणो का ध्यान करे,दीन दयाल हरे--
दीन दयाल हरे,
जय कृष्ण गोपाल हरे
जय कृष्ण मुरार हरे
जय लड्डू गोपाल हरे
जय नंदजी के लाल हरे
राधा जी के स्वामी,गोपीजन के स्वामी
टिप्पणियाँ